फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टीडीएस जमा न करने से 68 कर्मचारियों का वेतन रूका

टीडीएस जमा न करने से 68 कर्मचारियों का वेतन रूका

Mon, 15 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
टीडीएस जमा न करने से 68 कर्मचारियों का वेतन रूका
चंपावत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाबू द्वारा टीडीएस का भुगतान जमा न करने पर करीब 68 कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार को सीएचसी में प्रदर्शन कर सीएमओ, एसीएमओ का घेराव किया। सीएमओ ने जल्द समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों के वेतन से टीडीएस की कटौती की जाती है। सीएचसी चंपावत में तैनात 68 डॉक्टर, फार्मासिस्ट, अन्य कर्मचारियों के वेतन से 2009 से टीडीएस कटौती की जाती रही है। आरोप है कि टीडीएस जमा करने को आयकर विभाग द्वारा लगातार नोटिस भेजे जाते रहे लेकिन बाबू कुंदन सिंह ने इसका कोई जवाब नहीं दिया न ही टीडीएस का 39 हजार 700 रुपये जमा किया।
विज्ञापन


टीडीएस जमा न होने पर सीएचसी चंपावत का डीडीओ कोषागार ने लॉक कर दिया जिससे सभी कर्मचारियों को इस माह का वेतन रुक गया। जानकारी मिलते ही आक्रोशित कर्मचारियों ने सीएचसी पहुंच धरना प्रदर्शन किया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने कर्मचारियों से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास किया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. शोभित तिवारी, हेल्थ विजिटर मोहिनी सामंत, नीतू जोशी, ममता गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed