Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी के लिए कांग्रेस में तीन दावेदारी

पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी के लिए कांग्रेस में तीन दावेदारी

Wed, 16 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी के लिए कांग्रेस में तीन दावेदारी
टनकपुर (चंपावत)। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक धारचूला के विधायक हरीश धामी एवं सह पर्यवेक्षक महेश कांडपाल ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। पर्यवेक्षकों के समक्ष पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए तीन कार्यकर्ताओं ने दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन


नंदा कान्वेंट स्कूल परिसर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की मौजूदगी में विधायक धामी ने कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत के साथ निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए समर्थकों के साथ आए मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश भट्ट, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय के पति पूर्व पालिका उपाध्यक्ष धर्मानंद पांडेय एवं युवा कार्यकर्ता वैष्णव गोयल ने दावेदारी पेश। इस दौरान कैलाश शर्मा, आनंद यादव, सुभाष चंद, मुकेश पाल, अमित भट्ट, अनिल चौधरी, पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह, बॉबी नाथ, मुकेश पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सुधा और ममता ने की कांग्रेस से दावेदारी
बनबसा (चंपावत)। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की जब्ज टटोली। फिलहाल चेयरमैन पद के लिए दो दावेदारों के नाम पर्यवेक्षकों के सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा हेडवर्क्स स्थित अतिथिगृह में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव की अध्यक्षता और नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव के संचालन में हुई बैठक में कांग्रेस के पर्यवेक्षक जिला प्रभारी हरीश धामी और सहप्रभारी महेश कांडपाल ने कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस ने ही अपने कार्यकाल में बनबसा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बनबसा नगर पंचायत पद के पहले अध्यक्ष पद पर कांग्रेसी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को अभी से तैयारी करने को कहा।


फिलहाल सुधा बिष्ट और ममता चंद ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने नाम पर्यवेक्षकों के सामने रखे। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, कीर्ति देवी, निर्मला मौनी, सुनीता बिष्ट, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र नाथ, दिनेश, रमेश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed