फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस ने युवक को निजी मुचलके पर छोड़ा

पुलिस ने युवक को निजी मुचलके पर छोड़ा

Tue, 01 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को निजी मुचलके पर छोड़ा
टनकपुर (चंपावत)। प्रतिबंधित हो चुके पांच सौ रुपये के दस पुराने नोटों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए युवक को पुलिस ने कोई अपराध नहीं बनने पर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया है। अलबत्ता बरामद नोटों को जब्त कर पुलिस उन्हें बैंक में जमा कराने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसबी ने टनकपुर बैराज पर चेकिंग के दौरान बीसलपुर निवासी शिव कुमार को प्रतिबंधित पांच सौ रुपये के दस नोटों के साथ पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया था। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से कोई ऐसी अहम जानकारी नहीं मिली, जिससे बंद हो चुके नोटों की नेपाल में कमीशन पर अदला-बदली का धंधा चल रहा हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नेपाल में पुराने नोटों को खपाने के संबंध में भी कोई तथ्य नहीं मिले हैं। कोतवाल का कहना है कि प्रतिबंधित दस नोटों के बरामद होने पर कानूनन कोई अपराध नहीं बनता है। दस से अधिक नोट बरामद होने की स्थिति में सिर्फ पेनाल्टी वसूलने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि कोई अपराध न बनने पर बरामद नोट जब्त कर आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है, जबकि बरामद नोट बैंक में जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed