{"_id":"5ae8aca34f1c1bc03d8b60c6","slug":"201525197987-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण के तीन माह में ही टूटी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण के तीन माह में ही टूटी पुलिया
Updated Tue, 01 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। मझगांव में बीएडीपी योजना से बनाई गई पुलिया तीन माह बाद ही टूट गई है। इससे भड़के ग्रामीणों ने ग्रामप्रधान का घेराव किया और उक्त पुलिया के घटिया निर्माण की जांच कराने की मांग की।
क्षेत्र के दूरस्थ और नेपाल सीमा पर स्थित मझगांव के ग्रामीण संपर्क मार्ग पर तीन माह पहले पुलिया का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने एसएसबी कैंप से दक्षिणी छोर पर जा रहे संपर्क मार्ग पर लाखों रुपये की लागत से बनी पुलिया में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र उक्त पुलिया को दोबारा मानकों के साथ नहीं बनाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे।
ग्रामप्रधान माला देवी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम को ज्ञापन भेजकर पुलिया निर्माण की जांच कराने के साथ ही पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की जाएगी।