{"_id":"5aca57604f1c1b1a6a8b62d2","slug":"201523210080-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल के बेटे की उपनल के माध्यम से नियुक्ति के विरोध में रविवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहर में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि सत्ता में काबिज भाजपा के लोग नौकरियों में बेरोजगारों के साथ धोखा कर अपनों को नौकरी देने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारों के साथ ऐसा छलावा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ने प्रदेश सरकार का पुतला लेकर सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर के मोतीराम चौराह में जमकर नारेबाजी के बीच प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक खर्कवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के बेटे को उपनल के माध्यम से नौकरी में नियुक्ति देने बेरोजगारों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की नियुक्ति के मामले से प्रदेश सरकार की कार्यशैली जनता के सामने उजागर हो गई है। प्रदर्शन में मंडी समिति के पूर्व सभापति हरीश भट्ट, सभासद देवेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, बॉबी भट्ट, कादिर अली, सुलेमान सिद्दकी, जावेद, बसंत राय, सूरज बोहरा, दीपक राय, अवधेश जयसवाल, हरीश चंद, विजय बिष्ट आदि शामिल थे।