फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   परिवार से बिछड़े किशोर को मां से मिलाया

परिवार से बिछड़े किशोर को मां से मिलाया

Sat, 24 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
परिवार से बिछड़े किशोर को मां से मिलाया

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के कर्मियों ने परिवार से बिछड़े एक किशोर को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएचटीयू प्रभारी उत्तम सिंह (निरीक्षक), एचसी लक्ष्मण चंद और कांस्टेबल मुन्ना सिंह ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की ओर से रोते हुए एक किशोर को आते देखा।


उसे रोककर पूछताछ करने पर उसने परिजनों से बिछड़ना बताया। किशोर ने अपना नाम वीरेंद्र पाल पुत्र बसंत पाल निवासी ग्राम ज्वार पुरवा जिला बाराबंकी यूपी बताया। उसने बताया कि वह अपनी मां और गांववालों के साथ पूर्णागिरि मंदिर आया था। यहां से वह बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को महेंद्रनगर नेपाल गए थे। वापसी में वह मां और गांववालों से बिछड़ गया। एएचटीयू कर्मियों ने उसकी मां बिंदेश्वरी देवी और गांववालों को कैनाल कॉलोनी से गढ़ीगोठ जाने वाले मार्ग पर जाते देखा। वीरेंद्र के उन्हें पहचाने पर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed