{"_id":"5a8daa374f1c1b2a788b70f7","slug":"201519233591-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा के लिए पांच केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा के लिए पांच केंद्र
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में 25 फरवरी को होने वाली ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) की परीक्षा के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में 2168 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जीआईसी और जीजीआईसी लोहाघाट में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जीआईसी चंपावत में 1204, जीजीआईसी में 240, विवेकानंद विद्या मंदिर में 216, जीआईसी लोहाघाट में 220 तथा जीजीआईसी में 288 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के साथ प्रत्येक कक्ष में नागरिक पुलिस के दो जवान, अन्य सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। तैयारी बैठक में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, आरसी गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।