{"_id":"5a3013914f1c1b69678c1955","slug":"201513100177-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय सुगम निर्वाचन निर्धारित किया गया है। जिसके तहत जिला मुख्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों, प्रत्येक मतदान स्थल, शिक्षण संस्थानों, जिला प्रशासन, विकास विभाग, युवा संगठनों, शासकीय, अर्द्ध शासकीय विभागों, स्वैच्छिक व सामाजिक संगठनों, मीडिया एवं कारपोरेट संस्थानों आदि के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीएम ने बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी प्रत्येक बैठकों, तहसील दिवसों, गोष्ठियों आदि में जो भारतीय नागरिक एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु का हो चुका हो उसे विधानसभा निर्वाचन नामावली में अपना नाम शामिल कराने की जानकारी देंगे। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को सुगम निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को नामित किया है। सभी एसडीएम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र में शतायु मतदाताओं को कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे। एक जनवरी 2000 को जन्मे युवाओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के साथ कार्यक्रम में उन्हें मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी सभी शिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्यों के सहयोग से स्वीप गतिविधियों का संचालन कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कराएंगे।