{"_id":"599b24374f1c1b887e8b4806","slug":"201503339575-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडने पर जोर
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अनुसूचित जाति संगठन की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की। निर्णय लिया कि संगठन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। इनके समाधान के लिए संगठन देहरादून जाकर सीएम के सम्मुख अनुसूचित वर्ग की समस्याओं को रखेगा।
स्थानीय एनेक्सी भवन में हुई बैठक में अनुसूचित जाति के लोगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। विपिन ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिकाधिक युवाओं, महिलाओं, जागरूक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सब को एकजुट होकर एक साथ आगे आना होगा, तभी अनुसूचित वर्ग के लोगों का हित हो सकता है। बैठक में निर्णय लिया कि एक बैठक और करने के बाद हर गांव में जाकर लोगों को अनुसूचित जाति संगठन में जोड़ा जाएगा। विपिन गोर्खा की अध्यक्षता में रमेश राम ने संचालन किया। वहां बद्री राम, बसंत राम, पूरन राम, गोपाल राम, गणेश राम, बजीर राम, प्रेम राम, शंकर राम, गीता, सरस्वती देवी, करिश्मा, गोविंद राम, नवीन कुमार आदि थे।