{"_id":"595fc7be4f1c1b7f658b4571","slug":"201499449278-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं रास्ते, तो कहीं दीवार, कहीं छत टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं रास्ते, तो कहीं दीवार, कहीं छत टूटी
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लगातार हुई बारिश से आम जन-जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से कई जगह खेतों, मकानों, गौशालाओं और पैदल रास्तों को काफी नुकसान हुआ है। आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक बारिश ने 115 लोगों के भवन, खेत को नुकसान पहुंचाया है।
मडलक के ग्राम प्रधान भुवन भट्ट ने बताया कि जीआईसी मडलक को जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। सेलपेडू गांव में हरिकृष्ण का मकान का आधा लेंटर सहित टूट चुका है। बिशन सिंह के आंगन व मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम प्रधान पूर्णानंद पंत ने बताया कि गांव के तीन तोकों के सीसी मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। बगोटी बैंड में सड़क पर मलवा आने से यातायात बाधित हो गया है। लोहाघाट, बाराकोट, पाटी ब्लाक के कई अन्य गांवों में भी बारिश से भवनों और खेतों को नुकसान हुआ है।