{"_id":"6564bad160d804ba2b04fb74","slug":"20-thousand-devotees-took-a-dip-on-kartik-purnima-champawat-news-c-229-1-shld1009-3623-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार्तिक पूर्णिमा पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार्तिक पूर्णिमा पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Mon, 27 Nov 2023 09:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 27 Nov 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर टनकपुर की शारदा नदी में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र शारदा नदी में स्नान किया। सोमवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शारदा एवं बूम घाट में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बदायूं, कासगंज, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर आदि के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पवित्र शारदा नदी में स्नान करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद घाट पर पूजा-अर्चना करने के साथ ही खिचड़ी भी दान की। पूर्णागिरि धाम और सिद्धबाबा धाम में भी बड़ी संख्या में लोग उमड़े। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। संवाद