फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर की समस्याओं को मुखर हुए सभासद

नगर की समस्याओं को मुखर हुए सभासद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
नगर की समस्याओं को मुखर हुए सभासद

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सभासद मुखर हो गए हैं। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को चिह्नित कर समाधान करने की पहल करने का बीड़ा उठाया है।

इसको लेकर सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा है। सभासद राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, दीपक साह आदि ईओ से नगर की नालियों की रोजाना सफाई करने, रामलीला मंच की सफाई, पार्कों की स्वच्छता, विद्युत पोलों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही कराने, ऋषेश्वर मंदिर, लोहावती नदी की सफाई, वीआईपी डाकबंगला रोड की सफाई, पेयजल समस्या का समाधान कराने, यातायात व्यवस्था को ठीक करने, जाम लगाने वालों पर कार्रवाई करने, नगर क्षेत्र के सभी हैंडपंपों में फिल्टर लगाने, शहर में जानवरों को छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड और रोडवेज स्टेशन के पास बने हाईटैक शौचालय को स्थायी रूप से चालू करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सभासदों ने नगर की स्वच्छता और आदर्श नगर बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed