{"_id":"5c854a9dbdec2214743f3265","slug":"191552239261-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर शुरू हुआ धौन रोड से बड़ौली सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर शुरू हुआ धौन रोड से बड़ौली सड़क का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। धौन रोड से बड़ौली तक की 6.55 किलोमीटर लंबी सड़क का काम रविवार को शुरू हो गया। इस रोड को लेकर ग्रामीण बीते तीन वर्षों से कई बार आंदोलन कर चुके थे। रविवार को जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया ने नारियल तोड़ कर सड़क की कटिंग का औपचारिक आगाज किया। बाद में जेसीबी ने रोड कटिंग शुरू की।
पहले दिन जेसीबी ने 200 से 300 मीटर की सड़क कटिंग का कार्य पूरा कर लिया है। काम शुरू होते ही बड़ौली के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
यह सड़क समरेखन विवाद सहित कई उलझनों के चलते काफी समय तक लटकी रही। 6.55 किलोमीटर लंबी यह सड़क 4.22 करोड़ रुपये से बनेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान बड़ौली प्रकाश थ्वाल, ईश्वरी दत्त, रमेश थ्वाल, हेम थ्वाल, हिरोमणी, पूरन थ्वाल, रेवाधर थ्वाल, खिमानंद थ्वाल, लालमणी थ्वाल, राजेश थ्वाल, दिनेश थ्वाल, जय दत्त थ्वाल, रमेश थ्वाल समेत के अलावा ठेकेदार गोविंद बल्लभ पंगरिया आदि मौजूद थे।