फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मनरेगा मजदूरों को सात दिन की मजदूरी के भुगतान पर ग्राम प्रधान संगठन मुखर

मनरेगा मजदूरों को सात दिन की मजदूरी के भुगतान पर ग्राम प्रधान संगठन मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों को सात दिन की मजदूरी के भुगतान पर ग्राम प्रधान संगठन मुखर
लोहाघाट (चंपावत)। मनरेगा के मजदूरों को सिर्फ सात दिन की मजदूरी के भुगतान पर ग्राम प्रधान संगठन ने कड़ा रोष जताया है। उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों को 14 दिन की मजदूरी के भुगतान की मांग की है। चेतावनी दी कि मजदूरों का पूरा मेहनताना नहीं मिला तो ग्राम प्रधान संगठन उग्र आंदोलन करेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष एलएम जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा का कहना है कि चंपावत, पाटी, बाराकोट विकास खंडों में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को एक बार में 12 दिनों मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है, जबकि लोहाघाट ब्लॉक में मजदूरों को सिर्फ सात दिन की मजदूरी का भुगतान कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सात दिन की मजदूरी के लिए बैंक आने वाले मजदूरों का आने-जाने में अतिरिक्त धन खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बाबत पूर्व में भी कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उनकी मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में गिरीश सिंह, मदन राम, प्रेम राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed