फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पुलिस सुरक्षा में शारदा से खनन निकासी शुरू

पुलिस सुरक्षा में शारदा से खनन निकासी शुरू

Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सुरक्षा में शारदा से खनन निकासी शुरू
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को शारदा नदी के डाउनस्ट्रीम से खनन निकासी शुरू हो गई। अलबत्ता धर्मकांटे के कंप्यूटर पर उत्तराखंड खनिज निगम का ई रवन्ना डाउनलोड नहीं होने से लगभग छह घंटे ट्रैक्टर स्वामियों को प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन


वन विकास निगम ने एक दिसंबर से शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम में खनन निकासी के लिए गेट खोल दिए थे, लेकिन ट्रैक्टर, डंपर और शक्तिमान ट्रक स्वामियों में आपसी सहमति नहीं बनने से खनन निकासी शुरू नहीं हो पाई। वहीं ट्रैक्टर स्वामियों ने 12 दिसंबर से खनन निकासी का निर्णय लिया। ट्रैक्टर स्वामियों की सुरक्षा की मांग पर बुधवार को सीओ आरएस रौतेला मय पुलिस फोर्स के खनन क्षेत्र में मौजूद रहे।
विज्ञापन


उनकी मौजूदगी में खनन तौल शुरू हुई, लेकिन वन विकास निगम के धर्मकांटे में ई रवन्ना डाउन लोड नहीं हो पाने से तौल लगभग छह घंटे बाद शुरू हो पाई। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि बुधवार को 55 ट्रैक्टरों से खनन निकासी की गई, जबकि शक्तिमान ट्रक और डंपर स्वामी खनन निकासी को नहीं पहुंचे। बुधवार को 134.3200 घनमीटर खनन निकासी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर में तीन यूनियनों का एकीकरण हुआ
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी से खनन को लेकर बुधवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में ट्रैक्टर, शक्तिमान और ट्रक यूनियन के पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में तीनों यूनियनों के एकीकरण पर सहमति जताई गई।


सर्वसहमति से राजेंद्र रावत (राजू) को अध्यक्ष और चंदन महर को उपाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। टनकपुर में ट्रैक्टर यूनियन ने इस महीने खनन शुरू कर दिया था, लेकिन अब तीनों यूनियनों के एकीकरण के बाद शक्तिमान वाहनों की फिटनेस के बाद ही ट्रैक्टरों से खनन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में 250 शक्तिमानों की फिटनेस नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed