फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जब नीच निशाचर पाप करे, नर हरि रूप प्रभु आप धरे

जब नीच निशाचर पाप करे, नर हरि रूप प्रभु आप धरे

Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जब नीच निशाचर पाप करे, नर हरि रूप प्रभु आप धरे
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों में प्रथम नवरात्रि पर्व से रामलीला मंचन शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय के मल्लीहाट में पंडित पवन फुलारा ने पूजा अर्चना कर रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर नटी जगदीश पचौली, सूत्रधार कमल जोशी ने जब नीच निशाचर पाप करे, नर हरि रूप प्रभु आप धरे के बोलों से रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


रावण सुरेश साह, बबलू पांडेय आदि ने अपने अभिनय से लोगों का मन मोह लिया। रामलीला कमेटी की ओर से इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। वहां कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, दीपक तड़ागी, विकास साह, हीराबल्लभ पलसांई, माधवानंद खर्कवाल, अशोक वर्मा, नरेश प्रहरी, भानू तड़ागी, रोहित बिष्ट, बालादत्त खर्कवाल, सुदर्शन साह, मुक्तेश पचौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वांला में राम जन्म की लीला का मंचन
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती स्वांला में रामलीला के पहले दिन नटी सूत्रधार से लेकर रामजन्म तक की लीला का आयोजन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया की रामलीला के संचालन में अध्यापक हरीश कुमार, हारमोनियम वादक बलदेव आचार्य, तबला बादक प्रकाश जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। यहां राम का अभिनय कमल भट्ट, लक्ष्मण का राहुल भट्ट, सीता का अभिनय हरीश भट्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिप्टी न्याय पंचायत के गोली-बिरगुल में भी विशेष पूजापाठ के साथ 30वें वर्ष की रामलीला का शुभारंभ सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष शिवराज सिंह विष्ट ने किया। पहले दिन नटी सूत्रधार से लेकर सभी देवी देवताओं से पुत्र प्राप्ति के लिए राजा दशरथ के वर मांगने तक की लीला का मंचन किया गया। वहां मुख्य अतिथि नारायण सिंह महर, महेश जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश बोहरा, नवीन सिंह, महेश महराना, अशोक बिष्ट आदि थे।

लोहाघाट में राज्य आंदोलनकारियों ने किया शुभारंभ
लोहाघाट/बनबसा(चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है। लोहाघाट में श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित 118वीं रामलीला का शुभारंभ क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और शिक्षक नरेश राय के संचालन में पहले दिन रावण दरबार के बाद राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म तक की लीला का मनमोहक मंचन किया गया।

मुख्य अतिथियों में राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, केसी पुनेठा, भगीरथ भट्ट, बृजेश माहरा, राजू गड़कोटी, नवीन खर्कवाल, भुवन खर्कवाल, अर्जुन ढेक, पूरन उप्रेती, राम सिंह बोहरा, भूपाल मेहता, सुरेंद्र बोहरा, सुरेश ढेक, ओंकार धौनी, महेश उप्रेती, राम सिंह बोहरा, कैलाश चिलकोटी और भूपेश देव रहे। इधर कर्णकरायत में संरक्षक श्याम सिंह ढेक, हरीश मुरारी, दीपक करायत आदि शामिल रहे। शुभारंभ नटी सूत्रधार संवाद से हुआ। रावण, कुंभकर्ण, विभीषण की घोर तपस्या करना, राक्षसों का ऋषि मुनियों को आतंकित करने से लेकर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और सीता जन्म तक लीला दिखाई गई।


उधर बनबसा में प्रथम नवरात्र से क्षेत्र में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। आदर्श रामलीला कमेटी पचपकरिया बमनपुरी की रामलीला मंचन का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने किया। नटी सूत्रधार के साथ हुई रामलीला मंचन में रावण, विभीषण और कुंभकरण ने भगवान शिव से वरदान मांगा। रावण का पात्र जसवंत सिंह बसेड़ा, शिव का कपिल भार्गव ने निभाया। व्यास की भूमिका महेश मुरारी ने निभाई। रामलीला मंचन का निर्देशन हिमांशु भट्ट कर रहे हैं। वहां विशिष्ठ अतिथि युवा व्यवसायी अभिषेक गोयल, जुजिन जार्ज, कमेटी अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत, इंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद उर्फ राजू खत्री आदि थे। गढ़ीगोठ की ऐतिहासिक रामलीला मंचन का शुभारंभ व्यवसायी और समाजसेवी पवन मित्तल ने किया। बनबसा रामलीला मंचन का शुभारंभ वयोवृद्ध व्यवसायी राधा कृष्ण अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed