{"_id":"5ba67a7e867a557ed0491ece","slug":"191537636990-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से फिर शुरू होगा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से फिर शुरू होगा रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय में कई महीनों से रुका रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण कार्य सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं।
मुख्यालय में रोडवेज बस स्टेशन को लेकर लंबे समय से कोशिश की जा रही है लेकिन शासन की ओर से धनराशि आवंटित नहीं होने के कारण बस स्टेशन का निर्माण कार्य बीते तीन माह से रुका पड़ा है। इससे पूर्व रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकासी द्वार के साथ ही चहारदीवारी का निर्माण पूरा करने के साथ ही परिसर में सुलभ शौचालय के निर्माण के साथ ही हाईमास्क लाइट लगा दी गई है। वर्तमान में परिसर के समतलीकरण का कार्य शेष है।
शनिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से लोक निर्माण विभाग को रोडवेज बस स्टेशन के अधूरे निर्माण कार्य को फिर से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सोमवार से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।