{"_id":"5b5a0fbc4f1c1bc57a8b6a2d","slug":"191532628924-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क से आवासीय मकानों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क से आवासीय मकानों को खतरा
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग की जद में आने से बस्टिया ब्रहमखोला में आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में प्रभावित ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर आवासीय मकानों को जमींदोज होने से पहले सुरक्षा दीवार बनाए जाने की गुहार लगाई है।
ग्रामीण मनी राम, घनश्याम भट्ट, कैलाश चंद्र, नवीन चंद्र, जगदीश चंद्र, गणेश दत्त, बची राम आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बस्टिया ब्रहमखोला में उनके पैत्रिक आवासों को बारहमासी सड़क की कटिंग के कारण गिरने का खतरा पैदा हो गया है। मकानों के नीचे की जमीन धंस गई है जिस कारण मकान कभी भी भरभरा कर गिर सकते हैं। ग्रामीणों की ओर से कई बार गुजारिश किए जाने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से मकानों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण नहीं किया है।
अतिवृष्टि से ललुवापानी में आवासीय मकान क्षतिग्रस्त
चंपावत। भारी अतिवृष्टि के कारण नघान ग्राम पंचायत के ललुवापानी तोक में एक आवासीय मकान को काफी क्षति पहुंची है। ग्रामीण मोतीराम बिनवाल के मकान के आगे के हिस्से में 12 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंची दीवार नाले में आई बाढ़ में बह गई। जिससे मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित परिवार ने गांव में दूसरी जगह शरण ली है।