फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू

Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की कलमबंद हड़ताल शुरू
चंपावत। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने कनिष्ठ सहायकों की समायोजन प्रक्रिया पर रोक लगाए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। मिनिस्टीरियल कर्मियों ने शिक्षा भवन में धरना, प्रदर्शन कर अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल के प्रति रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि विभाग में अधिसंख्य पदों पर कार्यरत कनिष्ठ सहायकों को मूल पद पर समायोजित किए जाने के लिए 30 जुलाई को काउंसलिंग होनी थी लेकिन अपर शिक्षा निदेशक ने काउंसलिंग निरस्त कर दी है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिला सचिव रवींद्र पांडेय ने बताया कि 28 जुलाई तक उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद दोपहर दो बजे तक धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद मांग पूरी न होने पर 30 जुलाई को अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय नैनीताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। वहां रवींद्र पांडेय, जीवन चंद्र ओली, एलएम चतुर्वेदी, कृष्ण उनियाल, देवेंद्र पांडेय, शोबन सिंह, भैरव भट्ट, गिरीश राय, मिंटू सिंह राणा, राजेंद्र गिरि, महेश पांडेय, परशुराम ढौंढ़ियाल, प्रभाकर दीक्षित, मालविका पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed