{"_id":"5b536fa14f1c1b48748b62cc","slug":"191532194721-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक विज्ञान संगोष्ठी में छीनीगोठ हाईस्कूल की पायल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक विज्ञान संगोष्ठी में छीनीगोठ हाईस्कूल की पायल अव्वल
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ब्लॉक विज्ञान संगोष्ठी में छीनीगोठ हाईस्कूल की छात्रा पायल बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ठा. एसएसआर जेएसआर राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज में हुई संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनुराधा दुबे एवं प्रधानाचार्य तेज बहादुर गंगवार ने दीप जलाकर किया।
जिला मुख्यालय में आवागमन एवं छात्र-छात्राओं की सुविधा के मद्देनजर इस बार संगोष्ठी टनकपुर में आयोजित की गई। इसमें चल्थी से बनबसा तक के विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान संगोष्ठी के विषय चौथी औद्योगिक क्रांति क्या हम तैयार हैं, पर प्रतिभागियों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
25 प्रतिभागियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों ने संगोष्ठी में हिस्सा लिया। संचालक शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल क्रांति का लाभ उठाने एवं कुप्रभावों से बचने का आह्वान किया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की प्राध्यापक श्वेता सिंह, पॉलीटेक्निक के अनुदेशक मुकेश कुमार, राइबाइंका की प्रवक्ता बिंदु चंद शामिल थे।
विज्ञापन
संगोष्ठी में प्रथम स्थान के अलावा राउमावि उचौलीगोठ के छात्र करन सिंह ने दूसरा, राइंका सूखीढांग के करन उप्रेती ने तीसरा स्थान पाया। ब्लॉक समन्वयक नवीन पंत ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाए। आयोजन समिति के सदस्य पवन कुमार, सुरजीत राणा, देवेंद्र प्रकाश भट्ट थे। इस मौके पर शेर सिंह राजपूत, गीता जोशी, रेखा जोशी, गणेश तिवारी आदि मौजूद थे।