{"_id":"5ab691c44f1c1b5a598b5eae","slug":"191521914308-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के विकास के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के विकास के लिए नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुुुर/बनबसा (चंपावत)।
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने ऑल वेदर रोड और बड़ी ट्रेन लाइन सेवा आदि विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया।
शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट की अध्यक्षता और मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत के संचालन में हुई बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाएं, संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी समेत कई समस्याएं उनके समक्ष रखी। राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की असरदार पहल की है बल्कि विकास की रफ्तार भी बढ़ाई है। केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, रोहिताश अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह रावत, दीपक पाठक, गोविंद सामंत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या जुकरिया, ग्राम प्रधान अमजद भाई आदि मौजूद थे।
इससे पहले टम्टा ने बनबसा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2019 के लिए कमर कसने को कहा।स्व. प्रभाती लाल सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपाइयों की बैठक में टम्टा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अभी से वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में संजय जोशी, शंकर लाल वर्मा, हेमा जोशी, सुभाष थपलियाल, दीपक चंद, रानी कापड़ी, गंगा गुरंग, शिखर चंद आदि मौजूद थे।