{"_id":"5ab4f42c4f1c1bb22a8b4e93","slug":"191521808428-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के अनुरोध पर होगा नदी का डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के अनुरोध पर होगा नदी का डायवर्जन
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। बेलखेत के पास बह रही नदी का डायवर्जन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुरोध पर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने मौका मुआयना कर नदी का रुख अन्यत्र मोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने ऑल वेदर सड़क की निर्माण कंपनी शिवालया के अधिकारियों को डायवर्जन कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि बेलखेत के पास नदी का बहाव गांव की तरफ होने के कारण ग्रामीणों के खेतों को नुकसान पहुंच रहा था। उन्होंने एसडीएम से नदी का रुख अन्यत्र मोड़ने की अपील की थी।