{"_id":"5aad54634f1c1bbd758b608f","slug":"191521308771-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने संपूर्ण जिले को दुर्गम श्रेणी प्रदान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने संपूर्ण जिले को दुर्गम श्रेणी प्रदान की
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों ने एक मत होकर संपूर्ण जिले को दुर्गम श्रेणी प्रदान की। इसके अलावा विकासखंड मुख्यालय पाटी तथा बाराकोट को दुर्गम तथा विकासखंड मुख्यालय चंपावत व लोहाघाट को सुगम की श्रेणी शामिल किया गया। सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा कि शासन की स्थानांतरण नीति और निर्देशों के अनुपालन में सभी अधिकारी सुगम-दुर्गम का स्पष्ट मंतव्य प्रस्तुत करें। ताकि क्षेत्रों का निर्धारण कर 31 मार्च तक सूची शासन को भेजी जा सके।
बैठक में न्याय पंचायतों का निर्धारण करते हुए खर्ककार्की, सिमल्टा, मोहनपुर, कोलीढेक, ढोरजा, किमतोली, भुमलाई, बाराकोट, बापरू, रैगांव, रौलमेल, कमलेख न्याय पंचायत मुख्यालयों को सुगम तथा चौड़ाकोट, चौड़ामेहता, देवीधुरा, वल्सों, रौसाल, डुमडाई, बसकुनी, स्वांला, दुबडजैनल, बमनजौल, सिमियाउरी, सिप्टी न्याय पंचायत को दुर्गम श्रेणी प्रदान की गई। सीडीओ ने कहा कि सूची को जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 31 मार्च तक ऑनलाइन कर शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, सीवीओ डा.बीएस जंगपांगी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, खेल अधिकारी आरएस धामी, उद्योग महाप्रबंधक जीबी जोशी आदि मौजूद थे।