फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाल बंद का रहा आंशिक असर

नेपाल बंद का रहा आंशिक असर

Tue, 20 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नेपाल बंद का रहा आंशिक असर
नेपाल से सटे केंद्रों के लिए
विज्ञापन


नेपाल बंद का सीमावर्ती क्षेत्र में आंशिक असर रहा
विप्लव गुट ने किया एक दिनी नेपाल बंद का आह्वान
सुरक्षा के तहत भारतीय वाहन पिलर संख्या सात तक ही संचालित हुए
अमर उजाला ब्यूरो
बनबसा (चंपावत)।
नेपाल में नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव गुट के आह्वान पर नेपाल बंद का सीमावर्ती कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में आंशिक असर रहा। सुरक्षा के तहत भारतीय वाहनों का संचालन भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात ही हुआ, जबकि नेपाली वाहन भारत-नेपाल सीमा पर पूर्व की भांति संचालित होते रहे। वहीं, नेपाल बंद का बनबसा के कारोबार पर कोई असर नहीं दिखाई दिया।

नेपाल के विराटनगर में 18 फरवरी को युवा संगठन का सम्मेलन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने से भड़के नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एक दिनी नेपाल बंद का आह्वान किया था। इसका विप्लव गुट प्रभाव क्षेत्र प्रदेश संख्या एक के धनकुटा, संखुवासभा, पाचथर, ताप्लिजुंग में बंद का व्यापक असर रहा। वहां बाजार बंद होने के साथ ही आवागमन भी प्रभावित रहा, जबकि बनबसा से लगे कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद का आंशिक असर दिखाई दिया। नेपाल से भारत को आवागमन पूर्व की तरह संचालित हुआ। हालांकि, सुरक्षा के तहत भारतीय वाहन भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक ही आवागमन करते रहे। वहीं, नेपाल के दूरदराज से नेपाली नागरिकों के महेंद्रनगर नहीं पहुंचने से वहां के कारोबार पर आंशिक असर पड़ा। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि इस सीमा पर नेपाली वाहनों और नागरिकों की आवाजाही पूर्व की तरह जारी रही। अलबत्ता बनबसा से नेपाल जाने वाले वाहन सुरक्षा के तहत भारत-नेपाल सीमा (बार्डर पिलर संख्या 7) तक ही संचालित हुए। सीमा पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed