{"_id":"59e250fe4f1c1bd1538b7785","slug":"191508004094-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की टीसी में प्रतिहस्ताक्षर की व्यवस्था टनकपुर में हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की टीसी में प्रतिहस्ताक्षर की व्यवस्था टनकपुर में हो
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अशासकीय, वित्त विहीन और निजी विद्यालयों के प्रबंधकों ने मैदानी क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं की टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) में प्रतिहस्ताक्षर की व्यवस्था टनकपुर में करने की मांग की है। इस बाबत शनिवार को उन्होंने स्टेडियम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र में प्रतिहस्ताक्षर कराने 75 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इतना ही नहीं प्रतिहस्ताक्षर के लिए छात्र पंजीकरण पंजिका को भी साथ ले जाना पड़ता है, इससे विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से तहसील क्षेत्र के अशासकीय, वित्त विहीन एवं निजी विद्यालयों के छात्रों के स्थानांतरण प्रमाण पत्र में प्रतिहस्ताक्षर की व्यवस्था टनकपुर में कराने का आग्रह किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में जल्द कोई फैसला लेने का भरोसा दिया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेंद्र चंद, नवलकिशोर तिवारी, दिनेश चंद्र शास्त्री समेत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी, चाचा नेहरू मांटेशनरी स्कूल, संजय स्मृति जूनियर हाइस्कूल, नंदा कान्वेंट स्कूल, दयानंद इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाइस्कूल, कमला मॉडर्न स्कूल, वीणा वादिनी शिक्षण संस्थान आदि विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य शामिल थे।