{"_id":"59d3c71c4f1c1bd1538b59b2","slug":"191507051292-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबडजैनल और सिमियाउरी में आज होंगे नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबडजैनल और सिमियाउरी में आज होंगे नुक्कड़ नाटक
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में 15 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा लिया जा रहा है। सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के कलाकार न्याय पंचायत स्तर पर लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं।
सांस्कृतिक दल कुमाऊं सुर सागर कला समिति नरसिंहडांडा द्वारा दूरस्थ न्याय पंचायतों मोहनपुर, बमनजौल, स्वांला तथा खर्ककार्की में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से व्यक्तिगत साफ-सफाई, चारा विकास, नशामुक्ति, कूड़ा निस्तारण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हैंडवास आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को न्याय पंचायत सिप्टी, सिमल्टा में तथा चार अक्तूबर को दुबडजैनल व सिमियाउरी और पांच अक्तूबर को कोलीढेक व भुमलाई न्याय पंचायत में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ब्यूरो