{"_id":"598f457d4f1c1b362a8b4a06","slug":"191502561661-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सरकार कराऐगी शारदा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सरकार कराऐगी शारदा नदी पर फोरलेन पुल का निर्माण
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
नेपाल ने खटीमा सीमा पर सूखा बंदरगाह (ड्राई पोर्ट) बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए महाकाली नदी (शारदा) पर नेपाली सीमा में ही एक अरब की लागत से फोरलेन पुल प्रस्तावित किया है।
नेपाल सरकार ने ड्राई पोर्ट बनाने के लिए ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित मेलाघाट क्षेत्र से लगे नेपाली गांव दोधारा चांदनी को चयनित किया है। बताया गया है कि बनबसा स्थित शारदा बैराज से 7 किमी. दूर दक्षिणी छोर और नेपाल के दोधारा चांदनी के निकट बने नेपाली झिलुंगे पुल से करीब 2.50 किमी. उत्तरी दिशा में 800 मीटर लंबा फोरलेन पुल का निर्माण किया जाना है। नेपाल की ओर फोरलेन सड़क निर्माण का भी प्रस्ताव है। सड़क को नेपाल के ग्राम भुजेला होते हुए नेपाल के गड्डाचौकी तक जोड़ने की योजना है। इसके लिए किसानों से 25 से 30 बीघा भूमि ली जानी है। किसानों को मुआवजे देने के लिए नेपाल सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
महाकाली नदी पर प्रस्तावित पुल योजना कार्यालय प्रमुख सुनील पंत के मुताबिक शीघ्र ही सड़क निर्माण को लेकर सर्वे किया जाना है। इसके बाद किसानों को मुआवजा वितरित किया जाएगा। शारदा नदी पर बनने वाले पुल के लिए नेपाल सरकार ने 99 करोड़ 56 लाख रुपये चालू वित्त वर्ष में प्रस्तावित किए हैं। पुल निर्माण का ठेका (कार्यदायी संस्था) सीएसईसीजेवाई को दिया है। बताया जा रहा है कि दशहरे के बाद पुल निर्माण आरंभ हो जाएगा। इसके बाद मेलाघाट से लगे नेपाली गांव उदाली में सूखा बंदरगाह बनाने की योजना है। यहां से खटीमा होते हुए नया मार्ग बनाया जाएगा। ऐसा होने पर नेपाल का संपर्क बनबसा से कटने की संभावना है।
विज्ञापन
भारतीय कस्टम अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि नेपाल ने प्रस्तावित सूखा बंदरगाह निर्माण को लेकर कस्टम अधिकारियों और भारत सरकार को भी अवगत कराया है। उन्होंने संभावना जताई है कि सुखा बंदरगाह निर्माण के बाद खटीमा स्थित मेलाघाट में ही बनबसा कस्टम विभाग को स्थानांतरित किया जाएगा। बनबसा में केवल कस्टम की निगरानी चौकी रहेगी।