फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   1.86 lakh voters will vote in Champawat

Champawat News: चंपावत में 1.86 लाख मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 28 Jun 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
1.86 lakh voters will vote in Champawat
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए जिले के चारों विकासखंडों की 312 ग्राम पंचायतों में 1.86 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें 89,113 महिला और 97,132 पुरुष मतदाता हैं। पंचायत चुनाव में मतदान के लिए 332 मतदान केंद्रों में 393 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में 2286 वार्ड हैं।
विज्ञापन


चंपावत विकासखंड में 113 ग्राम पंचायतों के लिए 123 मतदान केंद्रों में 157 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 853 वार्ड हैं, इसमें कुल 75,007 मतदाता हैं। 35,992 महिला और 39,015 पुरुष मतदाता हैं। विकासखंड लोहाघाट में 67 ग्राम पंचायतों के लिए 76 मतदान केंद्रों में 85 मतदान स्थल हैं, जबकि 487 वार्ड हैं। 38,654 मतदाताओं में से 18,694 महिला और 19,960 पुरुष मतदाता हैं। पाटी में 84 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 84 मतदान केंद्रों में 97 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 604 वार्ड हैं। पाटी में 45,328 मतदाताओं में से 21,245 महिला और 24,083 पुरुष हैं। बाराकोट में 48 ग्राम पंचायतों के लिए 49 मतदान केंद्र और 54 मतदान स्थल बनाए गए हैं। यहां 342 वार्ड हैं। 26,153 मतदाताओं में से 12,616 महिला और 13,537 पुरुष मतदाता हैं।
विज्ञापन



---
चंपावत, बाराकोट में द्वितीय चरण में होगा मतदान
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संशोधित अधिसूचना जारी हो गई है। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिले के चार ब्लॉकों में चुनाव होने हैं। इसमें लोहाघाट और पाटी ब्लॉक में पहले में चरण और चंपावत और बाराकोट ब्लॉक में द्वितीय चरण में चुनाव होगा। नामांकन प्रक्रिया दो से पांच जुलाई तक होगी। सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 से 11 जुलाई तक नामांकन वापसी होगी। निर्वाचन प्रतीक 17 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे। मतदान 24 जुलाई को होगा। मतगणना और परिणामों की घोषणा 31 जुलाई को होगी। द्वितीय चरण में 18 जुलाई को निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान 28 जुलाई को होगा और मतगणना 31 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बाराकोट में ब्लॉक की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। अनंतिम प्रकाशन के बाद चंपावत ब्लॉक की सीट महिला आरक्षित हो गई है। पाटी और लोहाघाट ब्लॉक की सीट को अनारक्षित किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य कर सकेंगे दो लाख खर्च

चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य दो लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। पिछली बार 1.40 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति थी। ग्राम पंचायत के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार चुनाव में 75-75 हजार की राशि खर्च कर सकेंगे, जो पिछली बार से 25 हजार अधिक है। पिछले पंचायत चुनाव में 50-50 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति थी। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से 10-10 हजार की राशि व्यय की जा सकेगी। जिले में तीन जब्ती और प्रवर्तन टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed