{"_id":"5c6ee633bdec224d044548fd","slug":"181550771763-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी विविध देयकों की वसूली में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी विविध देयकों की वसूली में तेजी लाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों से अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण करने के साथ-साथ विविध देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लाने के लिए नागरिक पुलिस के साथ सघन चेकिंग अभियान जारी रखें।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ मजिस्ट्रेटी जांच के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करें। एडीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जो जिम्मेदारियां अधिकारियों को दी जा रही हैं, उनका निर्वहन भी वे यथा समय करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़कों के रखरखाव के साथ वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में विशेष रुचि लेकर उसका निस्तारण कराएं।
मासिक स्टाफ बैठक में एसडीएम आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, सीमा विश्वकर्मा, एआरटीओ रश्मि भट्ट, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, कमल किशोर, लोनी राम सहित सभी पटल प्रभारी उपस्थित रहे।