फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिला अस्पताल ने नहीं की कोई लापरवाही

जिला अस्पताल ने नहीं की कोई लापरवाही

Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल ने नहीं की कोई लापरवाही
चंपावत। जिले के सीमांत सौराई ग्राम पंचायत के सिर के बल गिरे टेहर सिंह (60) को इलाज में कोताही और उनके तिमारदारों के साथ अभद्रता के आरोप को जिला अस्पताल ने सिरे से खारिज किया है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी द्वारा डीएम को भेजे गए पत्र में इलाज में किसी तरह की खामी को खारिज किया गया है।
विज्ञापन


15 जुलाई को जिला अस्पताल में लाए गए टेहर सिंह की हालत खतरे से बाहर थी। इसलिए ड्यूटी पर तैनात डॉ.रवि कुमार ने चोटिल व्यक्ति को तुरंत रेफर करने के बजाय अस्थि रोग विशेषज्ञ की जांच कराने के बाद रेफर करने की बात कही थी। इसके बाद चोटिल व्यक्ति को रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे नहीं होने के चलते टेहर सिंह को एक्सरे के लिए निजी अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन


पत्र में सीएमएस ने कहा कि इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं रही और नहीं अस्पताल के किसी कर्मी द्वारा मरीज या तिमारदार से कोई अभद्रता की गई है। कहा कि वार्ड में अधिक मरीज होने से मात्र एक ही बेड खाली था, जिसमें उन्हें भर्ती किया गया। अलबत्ता सीएमएस का कहना है कि कई बार मरीज के तिमारदार डॉक्टर की सलाह के विपरीत खुद ही रेफर की मांग करते हैं। बता दें कि सौराई के लोगों ने 18 जुलाई को डीएम को ज्ञापन देने के साथ प्रदर्शन कर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed