{"_id":"5b3d11734f1c1b87288b4a0b","slug":"181530728819-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की खबर:गलत निकला मौसम का पूर्वानुमान, नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की खबर:गलत निकला मौसम का पूर्वानुमान, नहीं हुई बारिश
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में मंगलवार व बुधवार को भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान गलत साबित हुए। इन दो दिनों में चंपावत में महज 11 मिलीमीटर और लोहाघाट व पाटी में एक-एक मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि मैदानी हिस्से में 59 एमएम बारिश हुई।
अलबत्ता प्रशासन ने एहतियातन दोनों दिन शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए थे। बुधवार को दूसरे दिन भी स्कूल बंद रहे। बुधवार को दिन भर आसमान साफ रहा, ज्यादातर वक्त धूप थी। सभी सड़कें भी खुली रही। वहीं बारहमासी सड़क में चंपावत-बनलेख के बीच कीचड़ भी कम था। इस कारण छोटे वाहनों के लिए रूट डायवर्ट भी नहीं करना पड़ा।
चंपावत जिले की वर्षा का आंकड़ा (4 जुलाई)
चंपावत: 6 एमएम।
लोहाघाट: 1 एमएम।
पाटी: 1 एमएम।
टनकपुर-बनबसा: 19 एमएम।