{"_id":"5acbab894f1c1b5c6b8b49ea","slug":"181523297161-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी अधिकारी को प्रत्येक दिन कूड़ा उठाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी अधिकारी को प्रत्येक दिन कूड़ा उठाने के निर्देश
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय में प्रत्येक सोमवार को होने वाले जनसुविधा शिविर में दो शिकायतें आई। तिलोन के ग्रामवासियों की शिकायत थी कि लोनिवि चंपावत द्वारा सड़क निर्माण के दौरान गांव की निजी सड़क पर मलबा डाला दिया, जिससे बरसाती पानी ने अपनी धारा बदल दी है और गांव के रास्ते टूट रहे हैं। प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल ने लोनिवि को इसी सप्ताह सड़क का मुआयना कर मलबा हटाने, निजी सड़क निर्माण में भूमि व मानकों के पालन की रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। दूसरी समस्या पूल्ड आवास के ए ब्लॉक से कूड़ा निस्तारण न होने की थी, जिस पर रोेज कूड़ा उठाने के निर्देश दिए।
प्रभारी अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के समाधान की सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराएं। शिविर में परियोजना निदेशक डीआरडीए एचजी भट्ट, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, खेल अधिकारी आरएस धामी, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के यशपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी भूपाल सिंह खाती, पूरन सिंह रावत, अमित ममगई, तहसीलदार गोविंद प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी आदि थे।