{"_id":"5ac26bd34f1c1bbe618b51a1","slug":"181522691027-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन शांत रहने के बाद फिर से धधका कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन शांत रहने के बाद फिर से धधका कूड़े का ढेर
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। छह दिन तक शांत रहने के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में फिर से आग लग गई। आग से जहरीले धुएं का गुबार उठ रहा है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ट्रंचिंग ग्राउंड के समीप रोपा और सेलाखाला के ग्रामीणों ने आग नहीं बुझाए जाने पर अब आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
नगर पालिका ने ललुवापानी रोड में अस्थाई ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया है। इस ट्रंचिंग ग्राउंड में शहर भर का कूड़ा आता है। पॉलिथीन से पटे इस कूड़े के ढेर पर अक्सर आग लगती रहती है। बीते 24 मार्च को भी कूड़े के ढेर पर आग लग गई थी। 27 मार्च को आग पर काबू पाया जा सका था। अभी छह दिन ही बीते थे कि कूड़े के ढेर में फिर से आग सुलग उठी। आग लगने से पूरे इलाके में जहरीले धुएं के गुबार उठ रहे हैं।
इससे इस्थानीय लोगों की सेहत पर गलत असर पड़ रहा है। साथ ही ट्रंचिंग ग्राउंड के आस-पास उगे बांज, बुरांश के पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है। सरपंच कैलाश अधिकारी, दीपक पनेरू, अशोक जोशी, मनोज नेगी, ललित पुनेठा, बब्बू नेगी समेत तमाम लोगों ने शीघ्र आग को बुझाने की मांग की है। उधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि आग बुझाने के लिए टैंकर से पानी का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामला एनजीटी की चौखट पर
चंपावत। बार-बार कूड़े के ढेर में लग रही आग को वन पंचायत ने गंभीरता से लिया है। सरपंच कैलाश अधिकारी मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में लेकर गए हैं। इस बाबत उन्होंने बीते 30 मार्च को एनजीटी को पत्र लिख कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।