फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तल्लादेश के बैंक के काम पर भारी पड़ रही कमजोर नेटवर्किंग

तल्लादेश के बैंक के काम पर भारी पड़ रही कमजोर नेटवर्किंग

Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
तल्लादेश के बैंक के काम पर भारी पड़ रही कमजोर नेटवर्किंग

विज्ञापन
चंपावत।
नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के लिए मोबाइल नेटवर्किंग की दिक्कत सिरदर्द बन रही है। इसके चलते यहां स्थापित की गई उप तहसील लोगों के लिए किसी काम की नहीं रही। अब तो यहां के बैंक को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। नेटवर्किंग ठीक नहीं होने से बैंक के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

तल्लादेश क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर करीब एक दशक पूर्व लगाया गया, मगर टू जी का यह टावर अब खास उपयोगी नहीं है। मोबाइल से बात करने के लिए इसका उपयोग हो रहा है, लेकिन थ्री-जी नहीं होने से नेटवर्किंग बेहद सुस्त है। इस वजह से यहां खुले भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का काम भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बैंक कर्मियों से लेकर बैंक में दूरदराज से आने वाले ग्राहकों को भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


तल्लादेश क्षेत्र के इस इकलौते बैंक में सैकड़ों बुजुर्गों की समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली पेंशन भी आती है। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्किंग की दिक्कत से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। इधर बैंक के शाखा प्रबंधक खेम चंद्र टाक भी मानते हैं कि नेटवर्किंग की अक्सर रहने वाली खामी से काम की गति सुस्त हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तल्लादेश को थ्री-जी सुविधा से जोड़ने के लिए विधायक से आग्रह किया था, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed