{"_id":"5aa417204f1c1b90778b4b4e","slug":"181520703264-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात सुधारने को एसपी स्वयं सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात सुधारने को एसपी स्वयं सड़क पर उतरे
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल शनिवार सुबह नगर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सड़क पर उतर आए। उन्होंने यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और राजमार्ग के चौराहों पर संकेतक लगवाए। उन्होंने पाया कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 लोगों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने टैक्सी चालकों एवं मालिकों की बैठक लेकर यातायात नियमों की जानकारी दी और नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद से प्रशासन एवं पुलिस यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद में जुटे हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह पुलिस टीम के साथ एसपी गुंज्याल ने यातायात नियमों का जायजा लिया। सुबह छह बजे से सीओ आरएस रौतेला एवं कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के साथ एसपी पहले पीलीभीत चुंगी चौराहा पहुंचे। तेज गति से दौड़ते वाहनों को देख एसपी ने चौराहे पर बेरिकैटिंग के साथ ही संकेतक भी लगवाए। इसके बाद एसपी ने न्यू टैक्सी स्टैंड पर वाहन मालिकों एवं चालकों की बैठक ली। एसपी ने चालकों को नशा कर वाहन न चलाने की हिदायत दी। तय किया गया कि कोई भी टैक्सी वाहन शहर के आंतरिक मार्ग पर प्रवेश नहीं करेगा। इसके अलावा सालवनी जंगल एवं थ्वालखेड़ा मार्ग से टैक्सी वाहन नहीं चलेंगे। यातायात व्यवस्था का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर संबंधित चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इससे पहले एसपी ने विजन पब्लिक स्कूल में भी बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बैठक में पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद बिष्ट के अलावा काफी संख्या में वाहन मालिक एवं चालक मौजूद थे।
पुलिस की रडार में रहेंगे नशेड़ी चालक
टनकपुर। नशा कर वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस की नजर रहेगी। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने इसके लिए पुलिस की अलग खुफिया टीम गठित की है। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि पुलिस की यह खुफिया टीम सिर्फ नशा कर वाहन चलाने वाले चालकों पर नजर रखेगी। किसी चालक के नशे में मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।