फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दो दिनी सेमिनार में जुटेंगे 46 देशों के कई विषय विशेषज्ञ

दो दिनी सेमिनार में जुटेंगे 46 देशों के कई विषय विशेषज्ञ

Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो दिनी सेमिनार में जुटेंगे 46 देशों के कई विषय विशेषज्ञ
चंपावत। जिला प्रशासन एवं इंटरनेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईसीएसडी) की ओर से 23 और 24 फरवरी को गोरलचौड़ मैदान में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 46 देशों के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के पहुंचने की उम्मीद है। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि सेमिनार में विभिन्न कार्यों में अपनी पहचान बना चुके 200 प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार में इजराइल, इंडोनेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, उजबेक्स्तिान, अफगानिस्तान, इजिप्ट, कजाकिस्तान, वियतनाम, सूडान, तूर्कमेनिस्तान, यमन, सोमालिया के विषय विशेषज्ञ जिले की विविधताओं, भौगोलिक परिस्थितियों, आर्थिक विकास का ढांचा नए कलेवर में तैयार करने, जल-जंगल एवं नदी-घाटी संरक्षण, क्वालिटी एजूकेशन, प्लास्टिक से हो रही हानियों, बचाव के उपाय, गांवों के विकास के लिए कलस्टरों का गठन आदि संभावनाओं को तलाशने पर व्यापक चर्चा करेंगे। अंतरराष्ट्रीय अतिथियों को स्थानीय इतिहास, आर्थिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों, जलवायु, सामाजिकता, संस्कृति, चंद शासन, खनिज संपदा, भौगोलिक सीमाएं, नदियों, कृषि आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


विभिन्न संगठन लगाएंगे स्टॉल
गोरलचौड़ मैदान में होने वाले सेमिनार में स्थानीय उत्पादों के साथ अलाप, हिमालयन ब्लूम, रूम टू रीड, विंगस एंड ईका फाउंडेशन, कृषि, उद्यान, डेयरी, ग्राम्य विकास विभाग के साथ पूर्णागिरि एवं ऋषेश्वर स्वयं सहायता समूहों, आरसेटी, उद्योग केंद्र, कैलाश लौह उद्योग, सहकारिता विभाग की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतत विकास पर्व मनाने को तैयार है चंपावत
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान, जिला कार्यालय, विकास भवन आदि स्थानों पर 23, 24 फरवरी को विभिन्न गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कहा कि जिला सतत विकास पर्व मनाने के लिए तैयार है।


जिला प्रशासन और इंटरनेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित किए जा रहे सतत विकास पर्व सेमिनार में संयुक्त राष्ट्र एवं नीति आयोग के 17 बिंदुओ गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण व जल संरक्षण, भुखमरी निवारण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता आदि कार्यक्रमों का क्रियान्वयन विभिन्न विभागों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका लाभ धरातल तक पहुंचाने में कितनी कामयाबी मिली है इसकी पड़ताल भी इन सेमिनारों में की जाएगी। कहा कि इन बिंदुओं का मूल संदेश गांवों तक पहुंचे जिला प्रशासन का यह प्रथम प्रयास है। उन्होंने आशा जताई की जिले में आयोजित सेमिनार युवाओं व अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed