फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बिजली विभाग की 63 लाख की आरसी कटी

बिजली विभाग की 63 लाख की आरसी कटी

Tue, 06 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की 63 लाख की आरसी कटी
चंपावत। राजस्व विभाग की ओर से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड की आरसी काटी गई है। तहसीलदार गोविंद प्रसाद ने बताया कि यूपीसीएल पर नगर पालिका का 63 लाख रुपये बकाया है। ये रकम मुख्य रूप से पालिका की जमीन पर लगाए गए खंभे और ट्रांसफार्मर के किराए से संबंधित है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो अन्य लोग रेनू (26 लाख रुपये) और वीरेंद्र (तीन लाख रुपये) की आरसी काटी गई है। चंपावत तहसील को मौजूदा वित्त वर्ष में करीब एक करोड़ रुपये वसूलना है। जनवरी तक इस राशि में से करीब 22 प्रतिशत की ही वसूली हो सकी है।
विज्ञापन

इधर, यूपीसीएल के चंपावत खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि नगर पालिका की ओर से राजस्व विभाग को भेजा गया आरसी नोटिस गलत है।

शहरी निकाय विभाग और यूपीसीएल मुख्यालय के बीच खंभे और ट्रांसफार्मर आदि को लगाए जाने के लिए शुल्क नहीं लेने को लेकर सहमति है। ऐसे में इस रकम को पालिका को दिए जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बकाएदार की बोलेरो को कुर्क किया
लोहाघाट (चंपावत)। एसडीएम आरसी गौतम के निर्देश पर मंगलवार को कोलीढेक निवासी दिनेश सिंह का बोलेरो वाहन सीज किया है। दिनेश पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से लिए गए कर्ज का 3.50 लाख रुपये बकाया है।


संग्रह अमीन कुमुद चंद्र जोशी, राजस्व निरीक्षक नवीन लाल वर्मा, अनुसेवक माधो सिंह ने बोलेरो को कुर्क कर तहसील में सीज कर दिया है। बताया कि यदि दिनेश द्वारा बकाया रकम जमा नहीं कराया गया, तो वाहन का मूल्यांकन कराकर उसकी नीलामी कराई जाएगी। करीब 20 लाख रुपये की देनदारी वाले 25 बकाएदारों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed