{"_id":"5a749e5d4f1c1b8d268b7e7c","slug":"181517592157-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती शिविर लगा बेलदार पद की तैनाती हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती शिविर लगा बेलदार पद की तैनाती हुई
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा में वाह्य स्रोत के जरिए लोक निर्माण विभाग में अस्थाई तौर पर मेट और बेलदार पदों के लिए भर्ती शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं का पंजीकरण किया गया। नरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से लगे इस शिविर के जरिए लोनिवि चंपावत और लोहाघाट में विभिन्न राज्य मार्गों में कार्य करने के लिए मेट और बेलदार पदों पर अस्थाई गैंग की भर्ती की गई।
कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेंद्र उत्तराखंडी ने युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वाह्य स्रोत के जरिए से हो रही भर्तियों की जानकारी दी। युवाओं के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर पंजीकरण किया गया। शिविर में आए गिरीश राम, मनोज जोशी, दीपक शर्मा, चंद्रशेखर, नरेश चंद्र सहित बेरोजगार युवाओं का कहना था कि इस प्रकार के भर्ती शिविर बेरोजगार युवाओं के लिए काफी सहायक होंगे।