फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मुडियानी में तेज धमाके के साथ दरकी जमीन

मुडियानी में तेज धमाके के साथ दरकी जमीन

Tue, 16 Jan 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
मुडियानी में तेज धमाके के साथ दरकी जमीन
धंसने लगी जमीन - फोटो : अमर उजाला
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मुडियानी ग्राम पंचायत में बीते दिवस तेज धमाके के साथ जमीन दरकने से लोगों में दहशत फैल गई। मुडियानी में कोल्ड स्टोर के पास तारकेश्वर मंदिर के बगल में बारहमासी सड़क के लिए बनाए गए डंपिंग जोन पर डाले गए मलबे के दबाव से भूमि पर दरारें पड़ गई और तेज धमाके के साथ ही जमीन से भारी मात्रा में मलबा निकलने लगा। लोगों ने बारहमासी सड़क के लिए बनाए गए डंपिंग जोन को शीघ्र बदलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे तारकेश्वर महादेव मंदिर के महंत गुलर गिरि महाराज और मुडियानी के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन दरकने के दौरान इतना तेज धमाका हुआ जैसे कि कहीं पर बादल फट गया हो। जमीन से निकलने वाला मलबा करीब पांच सौ मीटर तक अपने साथ सब कुछ बहा ले गया। अब भी उस स्थान पर जमीन के नीचे से मलबा निकल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारहमासी सड़क के लिए जिस स्थान पर डंपिंग जोन बनाया गया है, वह पूर्व से काफी सीलन भरा है। इस कारण ऊपर से डाले जा रहे मलबे का वजन नहीं सह सका और जमीन फट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपिंग जोन को हटाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि लगातार मलबा इसी तरह डाला जाता रहा तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर के पास डंपिंग जोन की भूमि पर दरारें पड़ीं
स्थानीय लोग दहशत में, डंपिंग जोन हटाने की मांग उठाई
जमीन से निकला भारी मात्रा में मलबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed