फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पतियों और पुत्रों का स्मरण कर भावविभोर हुईं वीरांगनाएं

पतियों और पुत्रों का स्मरण कर भावविभोर हुईं वीरांगनाएं

Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
पतियों और पुत्रों का स्मरण कर भावविभोर हुईं वीरांगनाएं
बनबसा (चंपावत)। विजय दिवस पर मौजूद वीरांगनाएं अपने पतियों और पुत्रों का स्मरण कर भावविभोर हो उठीं। उनका मानना है कि असमय किसी व्यक्ति के चले जाने का दुख और टीस तो उम्र भर रहता है, लेकिन साथ ही उन्हें वीर सेनानी की पत्नी या माता होने का गर्व भी है।
विज्ञापन


चीन युद्ध के शहीद उत्तम चंद की पत्नी सरस्वती चंद का विवाह 13 वर्ष की आयु में हुआ था। कुछ समय बाद ही वो विधवा हो गई। तब से वे साध्वी की तरह और सामाजिक कार्यों में अपना जीवन बिता रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सात बीघा भूमि में से चार बीघा भूमि प्राथमिक पाठशाला पचपकरिया और शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर के लिए दान दी है। पति के नहीं होने के बाद सरकार और सेना से मिल रही सुविधाओं पर वे आभार जताती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध के शहीद किशन सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी का मानना है कि पति के असमय जाने का दुख तो है, लेकिन इस बात का भी गर्व है कि उनके पति ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

वे सरकार से मिल रही सुविधाओं से संतुष्ट हैं। सैनिक परिवारों के वृद्ध आश्रितों को अच्छी मेडिकल सुविधाएं निकटतम स्थानों पर मुहैया कराने की मांग करती हैं।


कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर की माता लक्ष्मी देवी का मानना है कि शहीद परिवारों को भी सरकार से मदद मिलनी चाहिए। जिन शहीदों की पत्नियां ससुराल छोड़कर अन्यत्र चली जाती हैं, उनके बारे में सरकार और सेना को सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed