{"_id":"59e24f124f1c1b65548b7834","slug":"181508003602-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ में ठप रही चार घंटे बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ में ठप रही चार घंटे बिजली की आपूर्ति
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विद्युत लाइनें में अनुरक्षण का काम होने से शनिवार को चार घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानी हुई। शनिवार को जिले के समूचे पर्वतीय हिस्से (चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंड) की बिजली सुबह करीब 11 बजे से तीन बजे तक गुल रही। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि पिटकुल पिथौरागढ़ द्वारा 33 केवी कंतगांव-लोहाघाट लाइन में अनुरक्षण का काम किया गया। जिस कारण शनिवार को बिजली आपूर्ति ठप रही।
..
दिवाली को जगमगाने की तैयारी पूरी
दिवाली पर्व में चंपावत जिले में बिजली की खपत करीब 20 प्रतिशत बढ़ेगी। इसके लिए बिजली विभाग ने पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए हैं। सामान्य वक्त पर चंपावत जिले में 70 लाख यूनिट बिजली की खपत है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि दिवाली वाले दिन व्यवस्था चाक-चौबंद करने और गड़बड़ी आने पर तुरंत इसे ठीक करने के लिए दोनों उप खंड अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। सभी सातों सब स्टेशनों में तैनात कर्मियों को भी मुस्तैद किया गया है।