फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डिग्री कॉलेज में तनाव, छात्रसंघ चुनाव स्थगित

डिग्री कॉलेज में तनाव, छात्रसंघ चुनाव स्थगित

Tue, 10 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में तनाव, छात्रसंघ चुनाव स्थगित
टनकपुर (चंपावत)। अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के बीच उपजे विवाद और तनावपूर्ण हालातों के चलते मंगलवार को टनकपुर डिग्री कॉलेज मेंछात्रसंघ के चुनाव नहीं हुए। कॉलेज प्रशासन ने असमर्थता जताते हुए फिलहाल चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इससे पहले सोमवार रात तीन बजे तक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य और स्टाफ का घेराव कर उन्हें बंधक बनाए रखा। वहीं, मंगलवार को छात्रसंघ के प्रत्याशी नरेश सिंह फिरमाल ने चुनाव तिथि घोषित करने और बाहरी छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थकों के साथ धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेश सिंह फिरमाल के विरोधी पक्ष ने उसके नामांकन और प्रवेश पर आपत्ति जताई है, जबकि चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के अनुसार नरेश फिरमाल का नामांकन वैध बताया है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर एबीवीपी समर्थित छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य और स्टाफ का घेराव कर उन्हें सोमवार रात तीन बजे तक बंधक बनाए रखा। बाद में प्राचार्य के चुनाव कराने में असमर्थता जताने का लिखित पत्र देने पर छात्रों ने उन्हें मुक्त कर दिया। इस बीच रात में एबीवीपी समर्थकों एवं दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई, लेकिन किसी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

उधर, चुनाव तिथि घोषित करने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दावेदार फिरमाल ने अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर धरना शुरू कर दिया है। इन सबके बीच प्राचार्य ने तनावपूर्ण हालातों के चलते चुनाव स्थगित कर महाविद्यालय बंद कर दिया है। साथ ही महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा के तहत पुलिस बल तैनात करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का प्रयास भी नाकाम रहा
राजकीय महाविद्यालय में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार रात कॉलेज परिसर के आसपास धारा-144 लगाकर धरने पर बैठे एबीवीपी समर्थित छात्र-छात्राओं को जबरन उठाकर बाहर खदेड़ा, लेकिन प्रशासन की यह कार्रवाई भी नाकाम रही। छात्रों ने परिसर के दूसरी ओर से प्राचार्य और स्टाफ को बंधक बना लिया, जो रात तीन बजे तक जारी रहा।

प्राचार्य ने उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डा. जी प्रकाश ने उच्चशिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर छात्रसंघ चुनाव कराने में असमर्थता जताई है। कहा है कि 9 अक्तूबर को प्राचार्य और समस्त स्टाफ 10 अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। सुबह दस बजे करीब दो सौ छात्र-छात्राएं, नेता और बाहरी तत्व अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरेश सिंह फिरमाल के बीए तृतीय वर्ष में प्रवेश पर आपत्ति जताने आए और प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि छात्र नेता एवं बाहरी तत्वों ने प्राचार्य कक्ष के अंदर और बाहर जमकर नारेबाजी, गालीगलौज और अभद्रता भी की।


जिसके चलते समस्त स्टाफ भूखा-प्यासा रात तीन बजे तक बंधक बना रहा। महाविद्यालय में वर्तमान तनाव और खराब माहौल को देखते हुए छात्रसंघ चुनाव कराया जाना असंभव है। उन्होंने पत्र में अपनी और स्टाफ की जानमाल का खतरा भी बताया। उधर, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक पचौली ने एसडीएम के माध्यम से प्राचार्य को ज्ञापन भेजकर बीते दिवस उन्हें एवं महाविद्यालय स्टाफ को बंधक बनाने, परिसर में तोड़फोड़ करने वाले एबीवीपी छात्र और उनके समर्थकों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed