{"_id":"59bc10064f1c1b36688b4d57","slug":"181505497094-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों व आश्रितों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों व आश्रितों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों को सेना द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सेना की ओर से छह माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सैनिक विश्रामगृह में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन आरएस देव ने पूर्व सैनिकों को पिछले माह में हुए कार्यों की जानकारी दी। कहा कि सैनिक कार्यालय की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए छह माह की कंप्यूटर की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बैठक में पूर्व सैनिक कार्यालय के सभागार को शादियों सहित सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बुकिंग देने का निर्णय लिया। वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन व ईसीएचएस के मुद्दे को उठाया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन चूणामणि जुकरिया, रघुवीर सिंह, एनके पुनेठा, सीबी बिष्ट, हेमंत राय, त्रिलोक सिंह, हयात सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।