फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कानून का पालन न करने वालों पर कसेगा शिकंजा

कानून का पालन न करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 31 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कानून का पालन न करने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र की कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और ईद पर नगर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाने में आयोजित पुलिस प्रशासन और आम लोगों की बैठक में माहौल को खराब करने वालों से सख्ती से निपटने का फैसला लिया गया। इस मौके पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों द्वारा कई सुझाव रखे।


पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के संचालन में हुई बैठक में कबाड़ विक्रेताओं से कबाड़ के लिए फेरी लगाने वालों का विवरण रजिस्टर में अंकित करने, गलत सामान न खरीदने को कहा गया। व्यापारियों से पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतया बंद करने, प्रतिष्ठानों पर सीसी कैमरे लगाने और चौकीदार रखने, मेडिकल स्टोरों को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री न करने की अपील गई है। बैठक में होटलों के आगे वाहनों व तांगों को खड़ा न करने, तांगा चालकों को सवारियों के साथ खींचतान न करने के लिए निर्देशित किया गया। लोगों से बच्चों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी से पुलिस को अवगत कराने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed