{"_id":"598df3ef4f1c1bdf2b8b48a7","slug":"181502475247-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में सभी लोगों से सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में सभी लोगों से सहयोग की अपील
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने उत्तराखंड कूड़ा फेंकना एवं थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2016 के परिपालन में जिले में स्वच्छता बनाए रखने के लिए समस्त व्यापारियों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, महिला एवं युवक मंगल दलों एवं आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रत्येक दशा में कार्यालय एवं उसके आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी व्यापारियों से अपने व्यवसाय स्थल पर दो प्रकार के कूड़ेदान रखने, कूड़े को कूड़ागाड़ी या कूड़ेदान में डालने, शहर वासियों से कूड़ा खुले में न फेंकने, कूड़े को अपने आस-पास बने कूड़ेदान में डालने की अपील की। उन्होंने जनता से शौच के लिए शौचालयों का प्रयोग करने और खुले में शौच न करने को कहा है। इस मौके पर भवन स्वामियों को किराएदारों के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था करने को कहा। बताया कि किराएदार के खुले में शौच करते हुए पकड़े जाने पर भवन स्वामी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया। खुले में कूड़ा फेंकने, कूड़ेदान न रखने, खुले में शौच करते हुए पकड़े जाने, पॉलीथिन और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड एवं उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।