{"_id":"5969042a4f1c1b8c318b46d4","slug":"181500054570-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तय होगी आंदोलन की आगे की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तय होगी आंदोलन की आगे की रणनीति
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर बजरंगबली वार्ड के लोगों का धरना-प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए शनिवार को सुबह 10.30 बजे कचहरी परिसर में बैठक होगी।
शुक्रवार को भी वार्ड के लोगों ने तहसील परिसर में शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता और कैलाश राय के संचालन में हुई सभा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता और प्रहलाद सिंह मेहता ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुटता से आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि पिछले माह जिलाधिकारी द्वारा दिए आश्वासन के बाद भी दुकान न हटने से लोगों में गहरी नाराजगी है। इस स्थान में कोई अप्रिय घटना होने पर उसका पूरा उत्तरदायित्व आबकारी विभाग का होगा।
सरस्वती संगीत साधना एवं कला समिति के संचालक हेम बिष्ट का कहना था कि लंबे समय से स्थापित यह शिक्षण संस्थान शराब की दुकान से प्रभावित हो रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में सभासद परवीन रजा, ममता, विनीता, द्रोपदी, जगदीश पाटनी, पूरन उप्रेती, जाहिद, सुरेश, राजा खोलिया आदि शामिल थे।