{"_id":"595534484f1c1b5c158b469a","slug":"181498756168-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणासुर किले की पहाड़ियों पर उड़े पैराग्लाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणासुर किले की पहाड़ियों पर उड़े पैराग्लाइडर
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में साहसिक खेल पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं पर सर्वे कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में चिह्नित वाणासुर किला क्षेत्र में 28 जून से छह पैरा पायलटों ने सोलो पैराग्लाइडरों से सफलता पूर्वक उड़ान भरी।
बृहस्पतिवार को सोलो और टैंडम पैराग्लाइडरों के माध्यम से पैरा पाइलट अशोक भंडारी, बलवंत कपकोटी, राजेंद्र पुनेड़ा, संजू पुनेड़ा, शंकर खड़ायत, शाहरूख खान सहित कई पर्यटकों ने सफल उड़ान की।
पैराग्लाइडिंग को देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने बताया कि पैरा पाइलट शुक्रवार को कलक्ट्रेट के पास की ऊंची पहाड़ियों से उड़ान भरने के प्रयास करेंगे। प्रयास सफल रहने पर नरसिंह डांडा की पहाडिय़ों, द्यूरी से चल्थी में पैराग्लाइडिंग का सर्वे कार्य किया जाएगा।