फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   18 days after the mail service restored

राहत : डाकघर का सर्वर 18 दिन बाद ठीक हुआ

Fri, 13 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 13 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
18 days after the mail service restored
20 दिन बाद डाक सेवा बहाल - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। डाकघर के सर्वर में आई खराबी 18 दिन बाद ठीक हो सकी। सर्वर के काम करने से लोगों ने राहत की सांस ली। इसी के साथ डाकघर का तमाम कामकाज सुचारु रूप से शुरू हो गया। सर्वर ठीक होने की जानकारी मिलने पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।

विज्ञापन


पिछले साल 26 दिसंबर को डाकघर के इंटरनेट संबंधी कुछ उपकरण फुंकने से डाकघर में कामकाज ठप था। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार की देर शाम को हल्द्वानी, पिथौरागढ़ से आए तकनीशियनों ने उपकरणों में आई तकनीकी खराबी को दूर किया।
विज्ञापन


डाकघर में शुक्रवार से काम शुरू होने पर लोगों को काफी राहत मिली। पोस्टमास्टर पीएन कापड़ी का कहना है कि सर्वर में आई खराबी के दूर होने से भुगतान, कैश जमा करने समेत सावधि जमा (आरडी), स्पीडपोस्ट आदि काम सुचारु हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघर में तकनीकी खराबी के कारण कामकाज ठप होने से लोगों को 13 किमी दूर चंपावत की दौड़ लगानी पड़ रही थी। सबसे अधिक दिक्कतें विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले नौजवानों को हुई। जिन्हें स्पीड पोस्ट कराने के लिए चंपावत जाकर धन, समय बर्बाद करने को मजबूर होना पड़ रहा था।


लोहाघाट (चंपावत)। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के द्वितीय कमान अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों के अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी, मृत कर्मियों के बच्चे छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लोहाघाट स्थित आईटीबीपी 36वीं वाहिनी की कल्याण शाखा में संपर्क करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed