फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   175 patients got treatment in camp

खालगढ़ा में 175 रोगियों का निशुल्क उपचार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
175 patients got treatment in camp
अमर उजाला फाउण्डेशन की पहल पर बीएनके अस्पताल लोहाघाट द्वारा आयेजित किए गए नि:शुल्क चिकित्सा शिव? - फोटो : LOHAGHAT
अमर उजाला फाउंडेशन और अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की पहल पर बाबा नींब करौरी (बीएनके) अस्पताल की ओर से खालगढ़ा में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 175 रोगियों का निशुल्क उपचार उन्हें आवश्यक सलाह दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को बीएनके के संस्थापक लक्ष्मण लाल वर्मा और प्रबंधक कमल ओली के दिशा निर्देशन में आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, प्रसूति रोग एवं महिला रोग विशेषज्ञों की ओर से रोगियों का उपचार किए जाने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

अस्पताल के सह प्रबंधक आशीष पांडेय ने बताया कि शिविर में महिलाओं में खून की कमी, जोड़ों के दर्द, सर्दी जुकाम के अधिक मरीज पाए गए। बताया कि शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए 175 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रसूति रोग एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता जैन के अलावा फार्मासिस्ट अनिल बिष्ट, रोहित, प्रेमा, उमा, पुष्पा, विनोद, त्रिलोक आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए बीएनके प्रबंधन का आभार जताया। कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने से यहां के लोगों को काफी राहत मिली है। अस्पताल प्रबंधक कमल ओली ने बताया कि निकट भविष्य में भी अस्पताल की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अमर उजाला फाउण्डेशन की पहल पर खालगढ़ा में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में तैनात बीएनके अस्पत?

अमर उजाला फाउण्डेशन की पहल पर खालगढ़ा में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में तैनात बीएनके अस्पत?- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed