{"_id":"33901ec77454a55695acd5f448c639c9","slug":"174-candidates-released-provisional-admit-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"174 अभ्यर्थियों को जारी हुए प्रोविजनल एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
174 अभ्यर्थियों को जारी हुए प्रोविजनल एडमिट कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 फरवरी से होगी। इसके लिए सभी प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं, इनमें 174 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल प्रवेश पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि 31 पदों के लिए प्राप्त 1721 में से 64 आवेदन पत्रों को सेवायोजन पंजीकरण नवीनीकरण न होने, आयु सीमा कम या ज्यादा होने के चलते निरस्त किया गया। इसके अलावा शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ड्राफ्ट के बजाय ड्राफ्ट की रसीद जमा करने जैसी कमियों वाले 174 आवेदन पत्रों को सशर्त प्रोविजनल प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
इन आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथि को इन कमियों को दूर करना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 फरवरी से 15 मार्च तक होगी। इसमें क्वालिफाई करने वालों की लिखित परीक्षा 22 मई को होगी। परीक्षाफल 4 सितंबर को घोषित होगा।
विज्ञापन